Chandauli News: ग्रामीणों ने उठाई बिजली, पानी और सड़क की समस्या
Chandauli News: बहरनी के कुशहा गांव में आयोजित जनचौपाल में समाधान की मांग की बहरनी के कुशहा गांव में आयोजित जनचौपाल में समाधान की मांग कीबहरनी के कुशहा गांव में आयोजि

Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड बरहनी के ग्राम सभा डेढ़गांवा और कुशहा में गुरुवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं को उठाया। इसके अलावा पेंशन से भी जुड़ी दिक्कतों को रखीं। इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। जन चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, विकास कार्यों सहित विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने अधिकारियों से समस्याओं की जानकारी लेते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
वहीं कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करा दिया गया। इस दौरान विधायक ने ग्राम सभाओं में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इसके बाद ग्राम सभा डेढ़गांवा में विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड का विधायक ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर महेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार राजेश सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव, सुरेश कुमार बिंद एडीओ समाज कल्याण, मनोज कुमार त्रिपाठी एडीओ ग्राम विकास, डॉ. मनोज सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी, सूर्य प्रकाश चिकित्सा अधिकारी, मृत्युंजय सिंह दीपू, इंद्रजीत बिंद मंडल अध्यक्ष, माया सिंह, धर्मेंद्र सिंह चंदेल, विजयी सिंह प्रधान, शेर सिंह मौजूद रहे।


