कोयले के भरोसे पनीर और स्ट्रीट फूड कारोबारी

Mar 28, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर के फूड स्ट्रीट के कारोबारी नटवरलाल ने बताया कि कमर्शियल गैस की कमी के कारण उन्हें कोयला का चूल्हा इस्तेमाल करना पड़ रहा है। हालांकि कोयला महंगा है, लेकिन उन्होंने खाने के रेट नहीं बढ़ाए हैं। पनीर कारोबारी अशोक कुमार यादव ने भी कहा कि गैस न मिलने तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

कोयले के भरोसे पनीर और स्ट्रीट फूड कारोबारी

पीडीडीयू नगर। नगर के फूड स्ट्रीट के कारोबारी नटवरलाल ने बताया कि हमने कमर्शियल गैस की कमी के कारण कोयला का चूल्हा बना रखा है। हालांकि कोयला ज्यादा रेट पर मिल रहा है जो मजबूरी में लेना पड़ रहा है। बताया कि हमारे यहां खाने की किसी भी चीज में रेट की वृद्धि नहीं हुई है। कुछ दिनों तक कमर्शियल गैस का इंतजार किया जाएगा। मगर ग्राहकों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि इससे कारोबार असर पड़ा है। पनीर के बड़े कारोबारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि कमर्शियल गैस जब तक नहीं मिलेगा तब तक परेशानियों का सामना ऐसे ही करना पड़ेगा।

आज के समय में लकड़ी के कोयले से दूध पका कर पनीर बनाया जा रहा है। जो काफी महंगा पड़ रहा है लेकिन रेट में अभी वृद्धि नहीं की गई है। बताया कि दूध का रेट बढ़ने पर पनीर का रेट बढ़ता है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।