ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीसीएम व पीएम भी करते हैं यातायात नियम का पालन: परिवहन मंत्री

सीएम व पीएम भी करते हैं यातायात नियम का पालन: परिवहन मंत्री

परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि केरल में दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं, लेकिन मृत्यु दर वहां कम है। इसके विपरित यूपी में कम दुर्घटनाओं के बाद भी मृत्यु दर अधिक है। यहां के लोग यातायात नियमों का...

सीएम व पीएम भी करते हैं यातायात नियम का पालन: परिवहन मंत्री
पड़ाव। हिन्दुस्तान संवाद Tue, 16 Jan 2018 09:16 PM
ऐप पर पढ़ें

परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि केरल में दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं, लेकिन मृत्यु दर वहां कम है। इसके विपरित यूपी में कम दुर्घटनाओं के बाद भी मृत्यु दर अधिक है। यहां के लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं और लापरवाही से वाहन चलाते हैं। परिवहन मंत्री ने मंगलवार को पड़ाव चौराहे पर ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से भारत सरकार की सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से 29वीं सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि भारत ऋषि मुनियों और नौजवानों का देश है। इन्हीं से समाज में वैचारित परिवर्तन की क्रांति आती है। कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री दोनों यातायात नियमों का पालन करते हैं। यातायात नियमों का पालन करने से सुखद यात्रा के साथ ही जीवन सुरक्षित रहता है। जिस गांव, प्रदेश व देश में आतंकवाद व गुंडाराज होता है। वहां धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। कहा कि गुजरात में यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरुकता अधिक है। 

विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा की विद्वता इस देश की शक्ति रही है। साधना वह शक्ति है, जिससे हर काम किया जा सकता है। कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने लोगों की सुरक्षा, देश की सुरक्षा, देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया। हालांकि भाजपा सरकार इस पर विशेष तौर पर नीतियां बना रही है। अपर आयुक्त परिवहन सड़क सुरक्षा गंगाफल ने कहा कि ज्यादातर मौतें यातायात नियमों का पालन न कर लापरवाही से गाड़ी चलाने से होती है। सभी नियमों का पालन करें।  बिना जागरुकता के सड़क हादसों का ग्राफ कम नहीं हो सकता है। 

वहीं लक्ष्य मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। एंबिशन इंस्टीट्यूट के बच्चों ने स्वागत गीत व राष्ट्रगाना की प्रस्तुति की। इस मौके पर विधायक सुशील सिंह, विधायक साधना सिंह, उपायुक्त परिवहन डीके त्रिपाठी, अपर आयुक्त परिवहन वीके सिंह, भाला यादव, अनिल गुप्ता, शिंवशंकर पटेल, दीपचंद्र चौरसिया आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विनोद यादव व संचालन श्रीप्रकाश यादव ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें