Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsCleanliness Issues at Timilpur Shiv Sarovar Anger Locals and Traders
प्राचीन शिव सरोवर और घाट पर गंदगी का अंबार

प्राचीन शिव सरोवर और घाट पर गंदगी का अंबार

संक्षेप:

Chandauli News - सकलडीहा के टिमिलपुर शिव सरोवर और घाट पर गंदगी के चलते ग्रामीणों और व्यापारियों में आक्रोश है। कई बार शिकायत के बावजूद साफ-सफाई नहीं हो रही है। सरोवर का सुंदरीकरण कार्य भी लटका हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जल्द ही सफाई कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है।

Tue, 2 Dec 2025 10:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बा स्थित टिमिलपुर की प्राचीन शिव सरोवर और घाट पर गंदगी का अंबार है। ग्रामीणों की ओर से बार बार शिकायत के बाद भी सरोवर और घाटों की नियमित साफ सफाई नहीं होने से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। कस्बावासियों ने सरोवर की साफ-सफाई और सुंदरीकरण कार्य शुरू कराये जाने की मांग किया है। सकलडीहा विकास खंड में सबसे प्राचीन और मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत चयनित टिमिलपुर सरोवर का सुंदरीकरण कार्य बीते कई माह से लटका हुआ है। ग्रामीणों के हो हल्ला पर शारदीय नवरात्र, डाला छठ, देवदीवाली और जीवित्पुत्रिका व्रत में सरोवर की साफ सफाई कराया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसे बाद फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा, नागेपुर और टिमिलपुर सबसे बड़ी कस्बा होने के बाद भी यहां पर एक एक सफाई कर्मी नियुक्त है। जिसके कारण नियमित साफ सफाई नही होने से सरोवर से लेकर कस्बा में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बीते दिनों ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और स्थानीय जनप्रतनिधियों के पहल पर सरोवर की पानी निकालकर घाट का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। बरसात होने व त्योहार बीतने के बाद भी सरोवर का सुंदरीकरण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। वही सरोवर के समीप देवी मंदिरों पर पूजा अर्चना करने के लिये आने जाने वाली महिलायें और भक्त घाट और सरोवर की साफ सफाई नहीं होने से नाराजगी जताया। व्यापारी नेता विवेक जायसवाल, ऋषि जायसवाल, संजय, अजीत जायसवाल, मुकेश मोदनवाल, ऋषभ मोदनवाल, सहित व्यापारियों ने सरोवर और घाट की साफ सफाई के साथ सुंदरीकरण कार्य शुरू कराये जाने की मांग किया है। प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार ने बताया कि शीघ्र ही पानी निकालने का कार्य शुरू कराया जायेगा। ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधान की ओर से पानी निकालने की व्यवस्था करा दिया जाय तो सरोवर का अधूरा पड़ा सुंदरीकरण कार्य को पूरा करा दिया जायेगा।