मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव के सामने गंगा की रेती पर हुआ विवाद

Feb 14, 2026 08:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली अन्तर्गत कटेसर गांव के सामने गंगा किनारे रेती

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव के सामने गंगा की रेती पर हुआ विवाद

पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली अन्तर्गत कटेसर गांव के सामने गंगा किनारे रेती पर घोड़े एवं उंट की सवारी कराने वालों की शनिवार को वाराणसी के नाविकों से विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें आधा दर्जन नाविक घायल हो गए। मारपीट का कारण रेती पर नाव से घूमने आए यात्रियों से जबरन मनमाना पैसा लेने के साथ ही महिलाओं से छेड़छाड़ करना बताया जा रहा हैं। वहीं नाविकों से मारपीट की जानकारी होते ही नाव समाज के अध्यक्ष प्रमोद साहनी कार्रवाई की मांग को लेकर नाविकों संग धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी होते ही चंदौली और वाराणसी की पुलिस सक्रिय हो गई।

सुजाबाद पुलिस और जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तब तक सभी मौके से भाग चुके थे। वही पुलिस के 24 घण्टे के अंदर कार्रवाई की बात पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। कटेसर गंगा रेती पर आसपास गांव के युवक घोड़ा और ऊँट का संचालन करते है। जिस पर वाराणसी घूमने आने वाले सैलानी दशाश्वमेध घाट से नाव से नौका विहार करते है। वेलेंटाइन डे पर भीड़ भाड़ को देखते हुए घुड़सवारी कराने वालों की संख्या अधिक थी। जिससे घुड़सवार मनमाने ढंग से सैलानियों से पैसा वसूलते है। इसी क्रम में शनिवार को दोपहर सैलानियों से मनमाने तरीके से पैसे वसूले जाने का नाव चालकों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। फिर विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नाव समाज के पदाधिकारियों ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो नाव संचालन बंद कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।