दो आरोपियों को तीन वर्ष की कारावास

Apr 03, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चंदौली में सिविल जज कुंवर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दो आरोपियों इबरान आलम और तबरेज आलम को तीन वर्ष की कारावास की सजा सुनाई। उन्हें 2000 रुपये का अर्थदंड भी दिया गया है। अर्थदंड न चुकाने पर उन्हें सात दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह मामला बिहार के चिरैया और सीतामढ़ी से संबंधित है।

दो आरोपियों को तीन वर्ष की कारावास

चंदौली। सिविल जज जूनियर डिविजन कुंवर जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान दोष सिद्ध होने पर दो आरोपियों को तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दो हजार रुपया अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर सात दिन का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। बिहार मोतिहारी जिले के चिरैया थाने क्षेत्र के निवासी इबरान आलम और सीतामढ़ी जिले के बराही निवासी तबरेज आलम के विरुद्ध दो जून 2023 को धारा-60/63 आबकारी अधिनियम एवं 419,420,467,468,471 भादवि के संबंध में इलिया थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस प्रकरण में कोर्ट ने सुनवाई की।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।