Chandauli News: पीएम आवास और स्वनिधि योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश
Chandauli News: योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर तय होगी कार्रवाई पीएम आवास और स्वनिधि योजनाओं में तेजी लाने का निर्देशपीएम आवास और स्वनिधि योजनाओं में तेजी ला

Chandauli News: चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को कैंप कार्यालय में डूडा के शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें शहरी क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने पीएम आवास और स्वनिधि योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही शासन की सभी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारने का अधिकारियों को हिदायत दी। चेताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएमएवाई के तहत पहले चरण में जिन लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए पूर्व में धनराशि मिल चुकी है।
उनके आवासों का निर्माण कार्य अधिशासी अधिकारी शीघ्र पूर्ण कराएं। वहीं पीएमएवाई के दूसरे चरण में आए नए आवेदन पत्रों की त्वरित जांच, पहली किस्त प्राप्त कर चुके लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन और जियो-टैग का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। पीएम स्वनिधि योजना में शहरी स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बैंकों से समन्वय स्थापित कर लंबित लोन आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया जाए। चेताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। हर जरूरत मंद को समयबद्ध तरीके से सरकार योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को सुनिश्चित करना होगा। बैठक में मलिन बस्ती विकास योजना के तहत प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों और उनके प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय, पीडीडीयू नगर, चकिया और सैयदराजा के चेयरमैन और ईओ, खाद्य, उद्योग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


