Chandauli News: एसपी ने आठ उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव
Chandauli News: चंदौली जिले में कानून-व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से एसपी आकाश पटेल ने सोमवार को आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। विभिन्न चौकियों के प्रभारी उपनिरीक्षकों को नए कार्य दायित्व सौंपे गए हैं, जिसमें हाईवे नवीन मंडी और धरौली चौकी शामिल हैं।

Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को एसपी आकाश पटेल ने आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने हाईवे नवीन मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रावेन्द्र सिंह को धरौली चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं धरौली चौकी प्रभारी मारकण्डेय सिंह को हाईवे नवीन मंडी चौकी का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह को जफरपुरवा चौकी, जफरपुरवा चौकी प्रभारी सतीश चन्द्र सिंह को भूपौली चौकी, भूपौली चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह को ताराजीवनपुर चौकी भेजा गया है। वहीं ताराजीवनपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह को थाना अलीनगर में तैनाती दी गई है।
साथ ही मुगलसराय थाना कस्बा चौकी प्रभारी विजय राज को शिवाला चौकी और शिवाला चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश को कस्बा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


