Chandauli News: अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत, दो घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती
Chandauli News: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में डिग्गी गांव के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय वीरेंद्र राम की मौत हो गई, जबकि गोलू और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम से लौट रहे थे। घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Chandauli News: धीना, (चंदौली), हिंदुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के डिग्गी गांव के पास धीना-अमड़ा मार्ग पर रविवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे में 50 वर्षीय वीरेंद्र राम की मौत हो गई। जबकि घायलों में गोलू और सुमित घायल हैं। तीनों धानापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के निवासी हैं।
हादसे में एक की मौत, दो युवक घायल
पुलिस के अनुसार तीनों मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात वापस लौटते समय डिग्गी गांव के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा
घटना की सूचना पर पहुंची धीना पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने वीरेंद्र राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल गोलू और सुमित की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
धीना थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

