लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने का दिया निर्देश
Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से किसानों

चंदौली, संवाददाता। पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से किसानों को लाभांवित करने को जिले में फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायतों में बकाएदे कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं जिला स्तरीय अधिकारियों को मानीटरिंग के लिए लगाया गया है। मंगलवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने नियामताबाद विकास खंड के डहिया न्याय पंचायत के कबीरपुर प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित कैम्प का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी छूटे हुए पात्रों की फॉर्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) ई-केवाईसी एवं भू-अभिलेख (खतौनी-आधार लिंकिंग) को पूरा करने की सख्त हिदायत दी। ताकि पीएम किसान योजना का लाभ मिल सके और कृषि योजनाओं (केसीसी, बीमा) के लिए डेटाबेस तैयार रहे।
उन्होंने संबंधित अधिकारी को ग्राम सचिवालयों, पंचायत भवनों का दौरा कर त्रुटि रहित पेंडिंग मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का भी निर्देश दिया। कहा कि किसानों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी लेकर जन सेवा केंद्र या कृषि समन्वयक के पास जाकर किसान आईडी बनानी होगी। यदि आधार और खतौनी में नाम भिन्न है तो उसे ठीक कराएं, अन्यथा रजिस्ट्री अमान्य हो जाएगी। विशेष रूप से खतौनी का आधार से सत्यापन ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। ताकि लाभार्थी ही सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर अनुपम मिश्रा, डीडी एजी भीमसेन, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


