केसीसी बनवाने के लिए ब्लॉकों में लगेगा कैंप

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

चंदौली, संवाददात जिले के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने

केसीसी बनवाने के लिए ब्लॉकों में लगेगा कैंप

चंदौली, संवाददात जिले के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले में केसीसी संतृप्तिकरण महा अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 15 मई से 31 मई तक विकासखंड स्तर पर आयोजित होगा। जिला अग्रणी प्रबंधक सुनील कुमार भगत ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न बैंक शाखाएं किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा इससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी देंगी। साथ ही, पशुपालन एवं फसली ऋण खातों के नवीनीकरण पर भी विशेष जोर रहेगा।इस अभियान के अंतर्गत किसानों को समय से फसली ऋण चुकाने पर मिलने वाले ब्याज अनुदान की जानकारी भी दी जाएगी।

इसके अलावा, उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति भी जागरूक किया जाएगा, ताकि प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को सुरक्षा मिल सके। जिला अग्रणी प्रबंधक ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को इस महाअभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़कर लाभान्वित करना है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।