डीएम ने जांची ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था
चंदौली, संवाददाता। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शुक्रवार को

चंदौली, संवाददाता। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था देखी। साथ ही उसमें लगाए गए सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम की सुरक्षा इंतजाम बेहतर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए वेयर हाउस में ईवीएम और वीवीपैट मशीन रखा गया है। इसकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य लगाए गए हैं। इसकी सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल करने को आयोग ने प्रत्येक माह ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।
इस क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों संग वेयरहाउस में रखे ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच किया।उन्होंने वीवीपैट गोदाम का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ताकि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न होने पाए। इस मौके पर संबंधित अधिकारियों के साथ राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


