
अन्तर्विभागीय पौधरोपण की सत्यापन रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करने का निर्देश
Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। विकास भवन सभागार में गुरुवार को सीडीओ आर जगत साईं की
चंदौली, संवाददाता। विकास भवन सभागार में गुरुवार को सीडीओ आर जगत साईं की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने वृक्षारोपण महाभियान-2025 के तहत कराये गये पौधरोपण की अवशेष क्षेत्रों का शत-प्रतिशत जियो टैगिंग पूर्ण करने के साथ ही अन्तर्विभागीय वृक्षारोपण की सत्यापन रिपोर्ट एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण क्षेत्रों में यदि कोई पौधे सूख गये हैं तो उन्हें पुनः रोपण कराकर मानक के अनुसार सफलता सुनिश्चित किया जाए। जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति के तहत संबंधित विभागों की ओर से प्रस्तुत आख्या पर समीक्षा कर एपीई, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, वाराणसी को निर्देश दिया कि रौना ग्राम सभा में प्रस्तावित एसटीपी निर्माण के लिए भूमि क्रय करने में आ रही कठिनाईयों का यथाशीघ्र निस्तारण के लिए उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर से सम्पर्क कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
साथ ही आगामी बैठक में समिति को अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने गंगा समिति के डीपीओ को संबंधित विभागों से संपर्क कर पांच वर्षीय कार्ययोजना तैयार कर प्रभागीय कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी बी.शिवशंकर, एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम, एक्सईएन चंद्रप्रभा हरेंद्र कुमार, डीपीओ नमामि गंगे दर्शन निषाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




