पहले चरण में सिर्फ 75 गांवों में निर्मित हो पाए हैं अन्नपूर्णा भवन

May 07, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चंदौली जिले में 734 ग्राम पंचायतों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बनाने की योजना है। पहले चरण में 75 गांवों में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण किया जा रहा है। इससे राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न प्राप्त करने में सहुलियत होगी। जिले में कुल 3 लाख 26 हजार 970 लोगों का राशन कार्ड बना है।

पहले चरण में सिर्फ 75 गांवों में निर्मित हो पाए हैं अन्नपूर्णा भवन

चंदौली/सकलडीहा। जिले के कुल 734 ग्राम पंचायतों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बनाने की योजना है। फिलहाल पहले चरण में 7.50 करोड की लागत से 75 गांवों में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण किया जा रहा है। चिह्नित गांवों में लगभग शतप्रतिशत अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार है। अब दूसरे चरण में कोटे की दुकान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया जा रहा है। इससे गांवों में कोटे की दुकान निर्मित होने से कार्डधारकों को खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए काफी सहुलियत हो जाएगी। जिले में राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके लिए सभी नौ विकास खंडों के ग्राम पंचायतों में मनरेगा से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बनाया जाना प्रस्तावित है। पहले चक्रम में 75 गांवों को चयनित किया गया था। इन गांवों में निर्मित हो रहा अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार हो गया है। करीब 10 लाख रुपये लागत से बने प्रत्येक कोटे की दुकान में स्टोर रूम, बरामदा, आफिस और शौचालय की व्यवस्था की गई है। वहीं डोर स्टेप के तहत ट्रांसपोर्ट वाहन के पहुंचने की सुविधा दी गई है। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार, शासन की ओर से गरीबों को खाद्यान्न वितरण के लिए तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉक में अन्नपूर्णा भवन बनाया जाना है। कोटेदार अपने घरों में अस्थायी रूप से गोदाम से खाद्यान्न का वितरण करते हैं। इसके लिए लाभार्थियों को काफी समस्या होती है। ऐसे में भवन निर्माण कराया जाना है। लेकिन तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉक में महज पांच-पांच ही अन्नपूर्णा भवन बन पाया है। जिससे अन्य कोटेदारों को खाद्यान वितरण में समस्या होती है। डोर टू डोर डिलेवरी के दौरान कोटेदारों के घर में बनाई गए अस्थायी रूप से गोदाम में खाद्यान ले जाने में अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। इसको लेकर कोटेदार और लाभार्थी खाद्यान ले जाने को लेकर परेशान रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अन्नपूर्णा भवन गांव के पंचायत भवन में होती तो समय से खाद्यान वितरण हो जाता। इसमें कोटेदारों की ओर से किसी प्रकार की मनमानी नहीं होती। इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि विकास खंड में मनरेगा के तहत आधा दर्जन गांवों में खाद्यान वितरण के लिए अन्नपूर्णा भवन बनाया गया है。

जिले में राशन कार्ड धारक

चंदौली। जिले में कुल 3 लाख 26 हजार 970 लोगों का राशन कार्ड बना है है। इसमें 2 लाख, 7621 पात्र गृहस्थी और 50949 अन्त्योदय कार्ड धारक हैं। इसके तहत बरहनी में पात्र गृहस्थी के 28103 और अन्त्योदय 3332,चहनियां में पात्र गृहस्थी 32532 और अन्त्योदय 4317, चकिया में पात्र गृहस्थी 28738 एवं अन्त्योदय 7770,चंदौली में पात्र गृहस्थी के 29995 और अन्योदय 5521, बनाए गए हैं। वहीं नौगढ में पात्र गृहस्थी 8522 और अन्त्योदय 10761, नियामताबाद में पात्र गृहस्थी 49099 एवं अन्त्योदय 3231, सकलडीहा में पात्र गृहस्थी के 41442 और अन्त्योदय 5554, शहाबगंज में पात्र गृहस्थी 23692 और अन्त्योदय 6142, धानापुर में पात्र गृहस्थी 33898 और अन्त्योदय 4321 कार्ड बना है। इस प्रकारकुल 13 लाख 27 हजार 903 लाभार्थियों को प्रतिमाह खाद्यान वितरण किया जाता है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

कोटे की दुकान निर्माण

शासन के मंशा के अनुसार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बनाया जाना है। पहले चरण में चिह्नित ग्राम पंचायतों में शतप्रतिशत कोटे की दुकान बनकर तैयार हैं। दूसरे चरण में अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों का चयन किया जा रहा है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी होते ही कोर्ट की दुकान बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।...रविंद्र चतुर्वेदी, डीसी मनरेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिले में कुल कितने राशन कार्ड धारक हैं?
चंदौली जिले में कुल 3 लाख 26 हजार 970 लोगों का राशन कार्ड बना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।