बाढ़ की स्थित से निपटने को होगा मॉक ड्रिल का अभ्यास
सभी तहसीलों में 11 जून को आयोजित है मॉक एक्सरसाइज बाढ़ की स्थित से निपटने को होगा मॉक ड्रिल का अभ्यासबाढ़ की स्थित से निपटने को होगा मॉक ड्रिल का अभ्य

चंदौली, संवाददाता । जिले में आगामी बाढ़ और आपदा से निबटने के लिए अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बाढ़ की स्थित से निपटने और बाढ़ आपदा के समय आपातकालीन सहायता कार्यों, पीड़ितों को राहत एवं सहायता प्रदान करने के लिए सभी तहसीलों में होने वाले मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की गई। साथ ही सभी विभागों एवं होमगार्ड, आपदा मित्रों का समन्वय करते हुए मॉक ड्रिल का अभ्यास कार्यक्रम सफलता पूर्वक पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में 11 जून को सुबह 8 से अपरान्ह साढ़े 4 बजे तक मॉक-एक्सरसाइज होना है।
इसका उद्देश्य जिले स्तर पर आपदा के समय प्रत्येक संबंधित विभाग के विभिन्न हितकारियों से समन्वय करते हुए एन्सीडेन्ट कमाण्डर जिला एवं तहसील स्तर पर घटना के समय सक्रिय भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों का परीक्षण करेगें। उन्होंने कहा कि बाढ़ आपदा के समय आपातकालीन सहायता कार्यों के लिए सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर पीडितों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि उक्त तिथि को जिले में सकलडीहा तहसील के तहत पसहटा ग्राम में गंगा नदी के बाढ़ का पानी भर जाने के कारण खोज-बचाव एवं राहत गतिविधियों का संचालन, राहत शिविर की स्थापना, बाढ़ चौकी की स्थापना, पशु शिविर की स्थापना, फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना, संचार के वैकल्पिक साधनों की स्थापना का मॉक ड्रिल किया जाएगा। वहीं तहसील चकिया लतीफ शाह वीयर में अचानक बाढ़ आ जाने के कारण कुछ पर्यटकों का फंस जाना, कुछ का बह जाना, खोज-बचाव गतिविधि, स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना, एम्बुलेंस से घायलों का रेफर किया जाना, अफवाह नियत्रंण के लिए मीडिया ब्रीफिंग की जाएगी। जबकि पीडीडीयू नगर तहसील बाढ़ के पानी से घिरे लोगों को निकालते सगय नाव का दुर्घटना ग्रस्त हो जाना,खोज गतिविधि, प्राथमिक उपचार गतिविधि, प्रभावितों को रेफर किए जाने की गतिविधियां की जाएगी। सदर तहसील में बाढ़ के पानी से चंदौली-बबुरी मार्ग का कट जाना, मार्ग को सुचारु करने के लिए पुर्नस्थापन का कार्य, यातायात नियत्रंण, रूट डायवर्जन का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा नौगढ़ तहसील में बांध में अधिक पानी आ जाने के कारण रिसाव का होना, रिसाव को रोकने के लिए निरोधक कायों का संचालन, प्रभावित हो सकने वाली संभावित आबादी को एलर्ट करने की गतिविधि की जाएगी। इसमें पुलिस विभाग, जिला कमाण्डेट होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, सिचांई विभाग, बंधी प्रखण्ड, अग्निशमन विभाग, नागरिक सुरक्षा, पीएसी, नेहरू युवा केन्द्र, पीआरडी विभाग, एनसीसी, एनएसएस, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों ने प्रतिभाग किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


