आंधी से हुई क्षति का डीएम ने अफसरों संग किया स्थलीय निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। जिले में बुधवार की शाम आई आंधी और तूफान से हुए नुकसान

आंधी से हुई क्षति का डीएम ने अफसरों संग किया स्थलीय निरीक्षण

चंदौली, संवाददाता। जिले में बुधवार की शाम आई आंधी और तूफान से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग सड़क पर उतरे। उन्होंने नौगढ़ और चकिया तहसील में हुए भारी नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित एवं पीड़ित परिवारों से बात की। इस दौरान आंधी से फसलों, घरों, बिजली, पेड़ों, मकानों और जानमाल की क्षति का आकलन करने के लिए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

नुकसान का आकलन

वह जिले के पहाड़ी और जंगली क्षेत्र में नौगढ़ तहसील के विभिन्न गांवों जमसोती, जयमोहनी, माझगावा, तिवारीपुर, तेन्दुहान सहित अन्य गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पीड़ितों से कुशलक्षेम जाना। साथ ही आपदा राहत के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिया।

Voice of UP

राहत कार्यों की योजना

मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं के साथ गांव में पहुंचकर जिन-जिन परिवार का आपदा से नुकसान हुआ है, उसका आकलन कराया एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से 24 घंटे के अंदर मुआवजा राशि पीड़ित के खाते में पहुंच जानी चाहिए। गांव में आवास, टैंकर से पानी की उपलब्धता एवं विकास कार्यों का भी ग्रामीणों से हाल जाना। इस दौरान डीएम ने बच्चों से भी बात की।

आपदा प्रबंधन के निर्देश

डीएम ने बताया कि प्राकृतिक दैविक आपदा है। जिन-जिन लोगों का आंधी तूफान से जो भी नुकसान हुआ है। लेखपाल एवं उप जिलाधिकारी को सूचना दें। उनके खाते में तत्काल मुआवजा की राशि प्रेषित की जाएगी। अधिकारियों से कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य में नहीं होगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, उप जिलाधिकारी विकास मित्तल, तहसीलदार राहुल सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने किस नुकसान का निरीक्षण किया?
जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने आंधी और तूफान से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।