Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsChandauli District Development Meeting Reviews Flood Damage and Agricultural Insurance
बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान का किसानों को जल्द मिले मुआवजा

बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान का किसानों को जल्द मिले मुआवजा

संक्षेप:

Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट

Oct 16, 2025 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

चंदौली, संवाददाता। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सांसद वीरेन्द्र सिंह अध्यक्षता में हुई। इसमें विकास कार्यों और योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों गंगा नदी के किनारे स्थापित गांवों में बाढ़ एवं बांधों से पानी छोड़ने से किसानों की हुई फसल एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति और जिन किसानों की ओर से बीमा कराया था उनको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। वहीं उप निदेशक और कृषि अधिकारी को सभी ब्लॉकों के विभिन्न गांवों से मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार करने और पर्यावरण को सुरक्षित करने की कार्रवाई की नसीहत दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सांसद ने डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत में किये गए विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उनको स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, वंचित और पात्र परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए वित्तीय सहायता और जागरूकता करने का निर्देश दिया। बाहर में शौच मुक्त, स्वच्छता और सफाई, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण के संबंध में प्रचार करें एवं अनुपालन कराने की नसीहत दी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आवारा, निराश्रित पशुओं को आश्रय स्थल में रखने और बाहर सड़कों एवं खेतों में विचरण नहीं करने का निर्देश दिया। वहीं सीएमओ से टीकाकरण, एंबुलेंस संचालन एवं उपलब्धता, टीबी रोग के बचाव के लिए कार्रवाई की जानकारी ली। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड की प्रगति संतोष नहीं रहने पर तेजी लाने की चेतावनी दी। बीएस ने मध्यान भोजन, पीएम पोषण योजना, समग्र शिक्षा आदि योजना के बारे जानकारी दी। सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों एवं मरम्मत योग्य सड़कों की जानकारी के साथ स्वीकृत सड़कों को मरम्मत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी से वृद्धा पेंशन, परिवारिक लाभ सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त किया। पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता नगर पालिका को नगर में साफ सफाई एवं कूड़े के निस्तारण के लिए समुचित प्रबंधन करने का निर्देश दिया। अग्रणी बैंक प्रबंधक से अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित महिलाओं बालिकाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। इस मौके पर एसपी अधीक्षक आदित्य लाग्हें, सीडीओ आर जगत साईं, प्रभागीय वनाधिकारी बी शिव शंकर, एडीएम राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. वाईके राय, जिला विकास अधिकारी सपना अवस्थी, पीडी बीबी सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र चतुर्वेदी, डीआईओएस देवेंद्र सिंह, बीएसए सचिन कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत, नलकूप बंधी चन्द्रप्रभा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं चेयरमैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।