Chandauli News: स्वतंत्रता दिवस पर आन-बान-शान से लहराएगा तिरंगा

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: स्वतंत्रता दिवस पर चंदौली जिले में तिरंगा फहराने के साथ सरकारी और अर्द्ध सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण होगा। स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम को बाजारों में भी तिरंगे की सजावट और ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

Chandauli News: स्वतंत्रता दिवस पर आन-बान-शान से लहराएगा तिरंगा

Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को हर्षोल्लास के साथ पूरे आन-बान शान से जिले में तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान सरकारी और अर्द्ध सरकारी भवनों के अलावा शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण संग राष्ट्रगान होगा। वहीं स्कूली बच्चों की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त क्रॉस कंट्री रेस समेत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर शुक्रवार को पूर्व संध्या पर ही लोगों में जमकर उत्साह दिखा। लोग पूरे जोशो-खरोश के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयारियों में जुटे रहे। शहरी और नगरीय इलाकों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-बड़े बाजारों में तिरंगे दुकाने सजी रही। इन दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज के अलावा तिरंगे में बने अन्य सामानों की खरीद करने के लिए लोगों की भीड़ देर शाम तक लगी रही। इससे बाजार पूरी तरह से गुलजार रहा। शाम को सरकारी कार्यालयों को तिरंगे लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 7 बजे स्कूली बच्चों की तरफ से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। साढ़े 7 बजे पॉलिटेक्निक गेट से 5 किमी पुरुष एवं 3 किमी महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस शुरू होगी। सुबह 8 बजे कलक्ट्रेट समेत सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। सुबह सवा 8 बजे नगर पंचायत चंदौली परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर जिलाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिकारियों की ओर से माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं सुबह 9 बजे नगर पंचायत सैयदराजा, सकलडीहा (बरठी) स्थित शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सुबह साढ़े 9 बजे धानापुर शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण एवं सलामी दी जाएगी। इसी समय जिला चिकित्सालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों में फल वितरण किया जाएगा। शाम 7 बजे नगर पालिका परिषद मुगलसराय में कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसको लेकर पूर्व संध्या पर ही लोग तैयारियों में जुटे रहे। बाजारों में तिरंगे से दुकानें पटी रही। शाम हो सरकारी दफ्तरों पर तिरंगे झालर की रोशनी फैली रही। इससे कार्यालय परिसर तिरंगा मय बना रहा।

राज्यमंत्री का आगमन

राज्यमंत्री बरठा अमृत वाटिका पर फहराएंगे तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सदर विकास खंड के बरठा स्थित अमृत वाटिका पर सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री हंस राज विश्वकर्मा प्रतिभाग करेंगे। राज्यमंत्री ध्वजारोहण के साथ ही लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारी शुक्रवार को पूरे दिन जुटे रहे।

प्रश्न और उत्तर

स्वतंत्रता दिवस पर चंदौली में किन-किन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा?
स्वतंत्रता दिवस पर चंदौली में ध्वजारोहण, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: स्वतंत्रता दिवस पर आन-बान-शान से लहराएगा तिरंगा