Chandauli News: जनचौपाल में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण दिखे मायूस

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: नौगढ़ में 'चंदौली प्रशासन आपके द्वार' जन चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिला की गोदभराई और बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। लेकिन ग्रामीणों की समस्यायों को सुनने के लिए कोई सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे लोग निराश होकर वापस लौट गए। ग्रामीणों ने भविष्य में सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति की मांग की।

Chandauli News: जनचौपाल में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण दिखे मायूस

Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में शुक्रवार को ‘चंदौली प्रशासन आपके द्वार’ जन चौपाल का आयोजन दो गांवों में किया गया। ग्राम पंचायत मंगरही के राजस्व ग्राम गहिला स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत सचिव सुधाकर पटेल एवं पंचायत भवन नरकटी में ग्राम पंचायत सचिव अश्विनी गौतम की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में एक महिला की गोदभराई और एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। जन चौपाल में विकास स्वास्थ्य आंगनबाड़ी ग्राम्य विकास विभाग से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी गई। हालांकि ग्रामीणों की समस्यायों को सुनने वाला कोई सक्षम अधिकारी की मौजूदगी नहीं रहने से लोगों को मायूस होकर अपने अपने घरों को लौटना पड़ा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम केवल औपचारिकता निभाने तक सीमित रह गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि भविष्य में आयोजित होने वाली जन चौपालों में सभी विभागों के अधिकारी को उपस्थित रहना अनिवार्य किया जाय।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।