Chandauli News: कराते चैंपियनशिप में चकिया के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: कानपुर के यूहे पब्लिक स्कूल में 10 और 11 अक्टूबर को हुई चौथी ऑल इंडिया ओपन ड्रैगन मार्शल आर्ट कराटे चैंपियनशिप में चकिया के खिलाड़ियों ने कुल आठ पदक जीते। आयुष यादव, कृतिका कुमारी, शेखर गुप्ता, कृतिका श्रीवास्तव, प्रखर झा और प्रज्वल झा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वेदांत यादव को रजत और किशन यादव को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता में पांच राज्यों के करीब 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Chandauli News: कराते चैंपियनशिप में चकिया के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक

Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद । कानपुर के यूहे पब्लिक स्कूल में 10 और 11 अक्तूबर को आयोजित चौथी ऑल इंडिया ओपन ड्रैगन मार्शल आर्ट कराटे चैंपियनशिप में चकिया तहसील क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में आयुष यादव ने 65 किलोग्राम, कृतिका कुमारी ने 42 किलोग्राम, शेखर गुप्ता ने 49 किलोग्राम, कृतिका श्रीवास्तव ने 50 किलोग्राम, प्रखर झा ने 64 किलोग्राम और प्रज्वल झा ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, वेदांत यादव ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत तथा किशन यादव ने 29 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में पांच राज्यों के करीब 700 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

इसमें चकिया के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल आठ पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चकिया के खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए विभिन्न भार वर्गों में पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के समापन पर यूहे पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य कविता शेंगर और ड्रैगन मार्शल आर्ट के सचिव यूएस गौतम ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: कराते चैंपियनशिप में चकिया के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक