कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा शुरू

Feb 17, 2026 12:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुईं। जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4756 छात्र हाईस्कूल की गणित परीक्षा में भाग ले रहे हैं। परीक्षा सुबह 10:30 से 1:30 तक होगी। इंटर की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी।

कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा शुरू

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू गईं। जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन हाईस्कूल की गणित की परीक्षा हो रही है। इसमें 4756 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। परीक्षा सुबह 10:30 से शुरू होकर अपरान्ह 1:30 तक कराई जाएगी। बुधवार से इंटर की परीक्षाएं शुरू होंगी।सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। जिले में इस बार बोर्ड की परीक्षा में दसवीं में 4756 और बारहवीं में 4229 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा 11 मार्च तक और इंटर की परीक्षा 10 अप्रैल तक चलेंगी।

जिले में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल पीडीडीयू नगर, बी एंड बी इंटरनेशनल स्कूल खरखोलिया, धानापुर, सेंट जोसेफ स्कूल चहनियां, सनबीम स्कूल मुगलसराय, सेंट अलहनीफ एजुकेशन सेंटर पड़ाव, केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय और एसजी पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।