ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीविधान सभा चुनाव को लेकर चलाया गया अभियान

विधान सभा चुनाव को लेकर चलाया गया अभियान

विधान सभा चुनाव को लेकर चलाया गया अभियान विधान सभा चुनाव को लेकर चलाया गया अभियान विधान सभा चुनाव को लेकर चलाया गया अभियान विधान सभा चुनाव को लेकर...

विधान सभा चुनाव को लेकर चलाया गया अभियान
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीTue, 25 Jan 2022 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

पीडीडीयू नगर। संवाददाता

जिले में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान असलहा, कारतूस, अवैध शराब व शांति भंग के तहत कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन को काफी सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जिले में विधान सभा चुनाव को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 90 अवैध शस्त्र व 88 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। 9255 लीटर अवैध शराब बरामद व 302.75 किग्रा0 गांजा बरामद किया गया। वही 107/116 सीआरपीसी के तहत 28,743 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस क्रम में 116(3) के तहत 14,850 लोगों को पाबंद किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें