Chandauli News: आबादी की जमीन को लेकर हुए विवाद में हवाई फायरिंग

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: पीडीडीयू नगर, फेसुड़ा गांव में मंगलवार को आबादी की जमीन को लेकर दो सगे भाइयों, राधेश्याम यादव और संकट यादव, के बीच विवाद हो गया। विवाद ने इतनी तेजी से आकार लिया कि एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है।

Chandauli News: आबादी की जमीन को लेकर हुए विवाद में हवाई फायरिंग

Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुड़ा गांव में आबादी की जमीन को लेकर मंगलवार की सुबह दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग कर दी गई। इससे हड़कंप मच गया। एक पक्ष ने दूसरे पर लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिसदोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आई और पूछताछ में जुटी है। फेसुड़ा गांव निवासी राधेश्याम यादव और संकट यादव दोनों उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त हैं और सगे भाई हैं। आबादी की जमीन को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।

बताया जा रहा है कि विवादित जमीन पर राधेश्याम यादव लंबे समय से भैंस बांधते आ रहे हैं, जबकि संकट यादव का मकान भी पास में स्थित है। मंगलवार की सुबह ईंट (खड़ंजा) बिछाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला कथित हवाई फायरिंग तक पहुंच गया। राधेश्याम यादव ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान संकट यादव के नाती ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की। फायरिंग की सूचना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: आबादी की जमीन को लेकर हुए विवाद में हवाई फायरिंग