गंगा किनारे मिले शव का हुआ शिनाख्त
Mar 06, 2026 08:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Chandauli News - गंगा घाट किनारे एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। मृतक का नाम सीताराम जायसवाल था, जो होली की सुबह घर से निकले थे और उसके बाद वापस नहीं आए। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव की पहचान की और मामले की जांच शुरू की।

पड़ाव। क्षेत्र के सामने गंगा घाट किनारे बीते बुधवार को एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिला था। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने शव शिनाख्त किया। पुलिस के अनुसार वाराणसी जैतपुरा आगागंज निवासी सीताराम जायसवाल था। परिजनों के अनुसार सीताराम होली की सुबह ही घर से निकल गए थे। दोपहर बाद घर नही आने के उपरांत काफी खोजबीन किया गया। जिसका कही पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजनों ने जैतपुरा थाने पर जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


