ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीनिकाय चुनाव : शासन ने जारी की वार्डों की आरक्षण सूची

निकाय चुनाव : शासन ने जारी की वार्डों की आरक्षण सूची

जिले में देर शाम तक सूची उपलब्ध न होने से बढ़ी बैचैनी निकाय चुनाव : शासन ने जारी की वार्डों की आरक्षण सूची निकाय चुनाव : शासन ने जारी...

निकाय चुनाव : शासन ने जारी की वार्डों की आरक्षण सूची
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीFri, 02 Dec 2022 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

चंदौली, वरिष्ठ संवाददाता

नगर निकाय चुनाव के लिए शासन की ओर से गुरुवार को वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी है। सूची जारी होते ही चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई। जिले में नगर पालिका पीडीडीयू नगर के अलावा चकिया, चंदौली और सैयदराजा नगर पंचायत में निकाय चुनाव होने हैं। आरक्षण की सूची आने के बाद तैयारी में जुटे कई भावी प्रत्याशियों को झटका लगा है तो कईयों के मंशा के अनुकुल आरक्षण जारी होने पर खुशी है। इसी के साथ दावेदार अपनी तैयारी में भी जुट गए हैं।

शासन की ओर से नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में स्थानों को अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और महिलाओं के लिए आरक्षित/आवंटित करने के लिए सूची जारी कर दी गई है। इसके लिए कोई भी आपत्तियाँ सुझाव जिलाधिकारी को सम्बोधित इस अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से सात दिवस के भीतर लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकता है। केवल उन्हीं आपत्तियों पर विचार किया जायेगा, जो निर्धारित अवधि के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त होगी। इसके बाद उनका निस्तारण किया जाएगा।

पीडीडीयू नगर पालिका

वार्डनंबर एक-चतुर्भुजपुर-पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर दो शाहकुटी महिला, वार्ड नंबर तीन नईबस्ती पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर 4 गिधौली पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 5 बिछड़ी अनु जाति महिला, वार्ड नंबर 6 महमूदपुरअनु जाति महिला वार्ड नंबर 7 पथरा भाग-2अनु जाति वार्ड नंबर 8 पथरा भाग-1अनु जाति, वार्ड नंबर 9 मुगलचक महिला, वार्ड नंबर 10 मवई खुर्द भाग-2 अनारक्षित, अनारक्षित वार्ड नंबर 11 मवई खुर्द भाग-अनारक्षित, वार्ड नंबर 12 चन्धासी महिला, वार्ड नंबर 13 काली महाल महिला, वार्ड नंबर 14 परशुरामपुर पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 15लाठ नं०-2 भाग-2 पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर 16 अलीनगर महिला, वार्ड नंबर 17 ईस्टर्न बाजार अनारक्षित, वार्ड नंबर 18 कैलाशपुरी अनारक्षित, वार्ड नंबर 19 लाठ 702 भाग-1अनारक्षित, वार्ड नंबर 20 न्यू महाल अनारक्षित, वार्ड नंबर 21 सुभाष नगर पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 22 पटेल नगर अनारक्षित, वार्ड नंबर 23 कसाब महाल अनारक्षित, वार्ड नंबर 24 वेस्टर्न बाजार अनारक्षित और वार्ड नंबर 25 मैनाताली अनारक्षित किया गया है।

नगर पंचायत चन्दौली

वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर-अनारक्षित, वार्डनंबर दो शास्त्री नगर महिला, वार्डनंबर तीन कमलानगर अनुसूचित जाति महिला, वार्डनंबर- नेहरू नगर अनारक्षित, वार्डनंबर पांच लोकमान्य तिलक नगर अनुसूचित जाति, वार्डनंबर छह इंदिरा नगर- अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर सात किदवई नगर महिला, वार्डनंबर आठ आजाद नगर अनारक्षित, वार्ड नंबर नौ लोहया नगर अनारक्षित, वार्ड नंबर दस सुभाष नगर अनारक्षित, वार्ड नंबर 11 संजय नगर अनारक्षित, वार्ड नंबर 12 गौतम नगर पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर 13 राजीव नगर पिछड़ा वर्ग, वार्डनंबर 14 गांधी नगर पिछड़ा और वार्ड नंबर 15 जय प्रकाश नगर पिछड़ा वर्ग महिला की सूची जारी की गई है।

नगर पंचायत सैयदराजा

वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर अनारक्षित, वार्ड नंबर दो शास्त्री नगर अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर तीन हसरत मोहानी नगर अनारक्षित, वार्ड नंबर चार दीनदयाल नगर अनारक्षित, वार्ड नंबर पांच सैयद नगर अनारक्षित, वार्ड नंबर छह गांधी नगर पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर सात नेहरू नगर पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर आठ सुभाष नगर अनारक्षित, वार्ड नंबर नौ आजाद नगर महिला, वार्ड नंबर 10 अबुल कलाम नगर अनारक्षित, वार्ड नंबर 11 किदवई नगर महिला, वार्ड नंबर 12 लोहिया नगर महिला और वार्ड नंबर 13 इंदिरानगर पिछड़ा वर्ग की सूची जारी हुई है।

नगर पंचायत चकिया

वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर अनारक्षित, वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर महिला, वार्ड नंबर तीन शमशेर नगर अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर चार कबीर नगर अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर पांच मां काली नगर अनारक्षित, वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी अनारक्षित, वार्ड नंबर सात सिविल लाइन पश्चिमी पिछडा वर्ग, वार्ड नंबर आठ दुर्गा नगर पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर नौ विभूति नगर पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर 10 चौक अनारक्षित, वार्ड नंबर 11 लाल बहादुर शास्त्री नगर अनारक्षित और वार्ड नंबर 12 शक्ति नगर महिला की आरक्षण सूची जारी की गई है।

चारों निकाय के 65 वार्डों में कुल 1.54 लाख हैं वोटर

चंदौली। जनपद के चारों निकायों में कुल 65 वार्डों हैं। इन वार्डों की मतदाता सूची में कुल एक लाख 54 हजार 588 वोटर हैं। पीडीडीयू नगर पालिका के 25 वार्डों में कुल कुल 100518 मतदाता हैं। वहीं चंदौली नगर पंचायत में 15 वार्डों में 22642 मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं। जबकि सैयदराजा के 13 वार्डों में 16432 वोटर और चकिया नगर पंचायत में कुल 12 वार्डों में 14996 मतदाता हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें