ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीवृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटा कंबल और मिठाई

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटा कंबल और मिठाई

चंदौली। निज संवाददाता ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने शुक्रवार को जिला...

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटा कंबल और मिठाई
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीFri, 01 Jan 2021 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

चंदौली। निज संवाददाता

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में शुक्रवार को नये वर्ष पर कंबल और मिठाई वितरित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि एकल परिवार और भौतिक सुख सुविधा वाले आज के समय में वृद्धों की स्थिति अत्यंत दयनीय होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाली माताओं को उनके परिजन छोड़ गए हैं। वह माताएं आज भी अपने बच्चों और परिजनों के आने की बाट जोहती हैं। उन्होंने अपने बच्चों के लिए जीवन का सर्वस्व त्याग किया। उनके दिल में परित्यक्त जीवन जीने का अंतहीन दर्द हैं। इसे समझने और बांटने की आवश्यकता है। कहा दुखी और पीड़ितों की सेवा ईश्वर की सेवा है। जीवन में परोपकार और परमार्थ से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। दीन दुखियों की निष्काम सेवा, त्याग और दान में ही जीवन की सार्थकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत विश्वकर्मा, दीनदयाल, अरविंद, सुरेश, महेंद्र, प्रदीप, प्रेम, राजनाथ, हरिंद्रनाथ राय, आकाश यादव, अरविंद त्यागी, अनामी सियाराम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें