ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीभाजपा बगैर भेदभाव कर रही विकास: सांसद

भाजपा बगैर भेदभाव कर रही विकास: सांसद

चहिनयां में बाईपास सड़क जल्द ही बनेगा, इस दौरान व्यापारियों व आम लोगों का किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। भाजपा सरकार गरीबों, असहायों, व्यापारियों व किसानों की सरकार है। निकाय चुनाव में प्रदेश के...

भाजपा बगैर भेदभाव कर रही विकास: सांसद
चहनिया (चंदौली)। हिन्दुस्तान संवाद Tue, 12 Dec 2017 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

चहिनयां में बाईपास सड़क जल्द ही बनेगा, इस दौरान व्यापारियों व आम लोगों का किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। भाजपा सरकार गरीबों, असहायों, व्यापारियों व किसानों की सरकार है। निकाय चुनाव में प्रदेश के साथ ही चंदौली में भी परचम लहराया है। उक्त बाते सोमवार की देर रात भाजपा व व्यापार मंडल जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाद में हूँ। पहले यह मेरा संसदीय क्षेत्र है। पूरे प्रदेश में गर्व से कहता हूँ की चंदौली का सांसद हूँ। चंदौली में विकास कार्य पर 300 करोड़ खर्च किया जा चुका है। इसके अलावा कई लंबित कार्य किया जाना है। कहा कि चंदौली से सैदपुर तक 30 किलोमीटर एनएच घोषित हो चुका है। देश के 18 राज्यों में भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे विश्व में भाजपा की परचम लहरा रहा है। कहा नाबार्ड के लिए 990 करोड़ की स्वीकृति की गयी है। सकलडीहा में राजकीय कन्या विद्यालय, नहर, रेलवे लाइन का जाल बिछेगा। टांडाकला में प्लांटून पुल व चहनियां में 100 बेड का अस्पताल जल्द बनेगा। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापरियों को अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। वही कार्यक्रम के आयोजक जिला उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह, योगेंद्र मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वाणिज्य कर अधिकारी ऋषि प्रसाद रस्तोगी, सूर्यमुनि तिवारी, अजय चौबे, राजेंद्र पांडेय, गंगा सागर दुबे, शिवलाल जायसवाल, जयशंकर जायसवाल, डॉ. मुकेश सिंह, प्रधान भज्जू सिंह चौहान, अशोक मिश्रा, रामजी मोदनवाल, सरिद्वार यादव, विजय गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा व संचालन योगेंद्र मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन गोपाल गुप्ता व आनन्द सिंह ने किया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें