भाजपा मंडल अध्यक्ष से केंद्र प्रभारी पर दुर्व्यवहार का आरोप
Chandauli News - धीना, हिन्दुस्तान संवाद। चिरईगांव धान क्रय केंद्र पर प्रभारी शैलेन्द्र कुमार निगम की ओर
धीना, हिन्दुस्तान संवाद। चिरईगांव धान क्रय केंद्र पर प्रभारी शैलेन्द्र कुमार निगम की ओर से भाजपा सैयदराजा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह से दुर्व्यवहार करने का आरोप है। इस पर भाजपाइयों में आक्रोश है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किसानों से धान में कटौती को लेकर पुछने का काम किया था। दुर्व्यवहार की जानकारी पर भाजपाई लामबंद होकर क्रय केंद्र धरना प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह मौके पर पहुंचकर केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई का भरोसा देकर कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
सैयदराजा विधानसभा के चिरईगांव में किसानों के सहूलियत के लिए धान क्रय केंद्र का स्थापना किया गया है। आरोप है कि धान खरीद में केंद्र प्रभारी की ओर से प्रति कुंतल 2 किलो की कटौती की जा रही है।इसकी शिकायत किसानों ने सैयदराजा भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह से किया।जानकारी पर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह चिरईगांव क्रय केंद्र पर प्रभारी शैलेन्द्र कुमार निगम से धान कटौती के बारे में पूछा। इससे नाराज होकर क्रय प्रभारी मंडल अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार करने लगा।घटना की जानकारी पर भाजपाई केंद्र पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने लगे।सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह मौके पर पहुंचकर केन्द्र प्रभारी पर कार्रवाई का भरोसा देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।धरना प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,कमलेश कुमार, वीर प्रताप सिंह, अनिल कुमार, बिपिन कुमार, शिशिर चंद्र वर्मा, हेमंत पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, अमित वर्मा, भूतनाथ, शशांक पांडेय, हेमंत पांडेय, ओमप्रकाश आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।