तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मंत्री आवास पर बंटी मिठाई

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - सकलडीहा में भाजपा नेताओं ने तीन राज्यों में प्रचंड जीत का जश्न मनाया। मंत्री अनिल राजभर के आवास पर ढोल-नगाड़े के साथ मिठाई बांटी गई। नेताओं ने इस जीत को भारतीय सनातन और विकास की जीत बताया। प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं का जयकारा लगाया गया।

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मंत्री आवास पर बंटी मिठाई

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। देश के तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास सहित सकलडीहा कस्बा में भाजपा नेताओं ने जीत का जश्न ढोल नगाड़ा बजाकर किया। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जयकारा लगाया। भाजपा नेता सुर्यमुनी तिवारी ने कहा कि यह जीत भारतीय सनातन की जीत है। पूरे देश में भगवा और सनातन का परमच लहराया है। वही भाजपा नेता विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान,नीरज सिंह बाला,सत्यप्रकाश सिंह पप्पू, रतेन्द्र राजभर, गोपाल राय आदि नेताओं ने कहा कि यह जीत भाजपा पर जनता का विश्वास और विकास की जीत है।

इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री के आवास पर कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। इस मौके पर विकास पाठक, श्याम सुंदर चौहान, रवि शंकर, भानू प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश गुप्त, मोनू चौधरी, विनोद राजभर, रोहित जायसवाल, मिथिलेश पटवा, गोलू पांडेय मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।