बालू लदे ट्रकों को किया जीपीएस से लैश, अवैध कारोबार पर लगेगी लगाम

Feb 13, 2026 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार से बालू लादकर यूपी सहित अन्य राज्यों में अवैध ढंग

बालू लदे ट्रकों को किया जीपीएस से लैश, अवैध कारोबार पर लगेगी लगाम

सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार से बालू लादकर यूपी सहित अन्य राज्यों में अवैध ढंग से कारोबार करने ट्रांजिट शुल्क जमा नहीं वालों पर खनन विभाग ने शासन के निर्देश पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को खनन विभाग ने बालू लादकर जिले में प्रवेश कर रहे ट्रकों को जीपीएस से लैस किया। इससे अब वह ट्रांजिट शुल्क चोरी नहीं कर सकेंगे। इसके लिए नौबतपुर बार्डर पर खनन विभाग ने अपने वाट टावर सिस्टम से जोड़ रखा है, जिससे कि ऐसे वाहनों को पकड़ा जा सके। साथ ही जो ट्रक जीपीएस से लैश होगा उसका इंटर स्टेट ट्रांजिट परमिट (आईएसटीपी) कटेगा।

जिस वाहन में नहीं होगा उसका ऑनलाइन चालान हो जाएगा। उप खनन अधिकारी सिद्धार्थ पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर खनन विभाग की ओर से बालू लदे ट्रकों में जीपीएस लगाने का अभियान शुरू किया गया है। ट्रकों में जीपीएस लगने के बाद खनन विभाग ट्रकों का सही लोकेशन ट्रैक कर सकेगा। जिससे जानकारी मिल सकेगी कि बालू लदा ट्रक कहां है। उन्होंने बताया कि बालू की ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगाने के लिए विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया था लेकिन,अधिकांश ट्रकों ने रुचि नहीं दिखाई। ऐसे राजस्व का नुकसान हो रहा था। इसके बाद सड़क पर उतरकर अभियान चलाकर उसे लगाया जा रहा है। कहा कि अब जिस ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा होगा, उसी ट्रक का आईएसटीपी कटेगा, नहीं तो आनलाइन चालान हो जाएगा। इस अभियान के बाद नौबतपुर बार्डर पर बालू के ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। उन्होंने बताया कि नौबतपुर बार्डर पर खनन विभाग का वाच टावर सिस्टम लगा हुआ है। इस सिस्टम से बालू की ट्रकों की आनलाइन निगरानी होती है। वहीं जो ट्रकें आईएसटीपी नही लेती,उनका ऑनलाइन चालान हो जाता है। इससे बचने के लिए ट्रक चालक अपना नम्बर प्लेट छिपा कर गुजर जाते हैं। जिससे विभाग के राजस्व का नुक़सान होता है। राजस्व की चोरी रोकने तथा राजस्व बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से बालू की ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।