बैंकों की हड़ताल को लेकर रही उहापोह की स्थिति

Feb 13, 2026 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में गुरुवार को बैंकों की हड़ताल के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह बैंक खुले लेकिन कई जगह गेट बंद रहे। इंडियन बैंक में ग्राहक बाहर खड़े रहे। हालांकि, बाद में कामकाज सामान्य हो गया और अन्य बैंकों में कार्य चलता रहा।

बैंकों की हड़ताल को लेकर रही उहापोह की स्थिति

पीडीडीयू नगर। जिले में गुरुवार को बैंकों की हड़ताल को लेकर उहापोह की स्थिति रही। सुबह बैंक खुले और अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे। लेकिन कई बैंकों पर बाहर से दोपहर तक गेट बंद होने से उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं ज्यादातर बैंकों में गुरुवार को कामकाज सामान्य रहा। पीडीडीयू नगर के इंडियन बैंक का चैनल दोपहर 12 बजे तक बंद रहा। वहां मौजूद ग्राहक बाहर खड़े नजर आए। हालांकि बाद में कामकाज सामान्य हो गया। वहीं बगल में सेंट्रल बैंक सहित अन्य बैंकों में कार्य चलता रहा। जिले में विभिन्न बैंकों की करीब 166 शाखाएं और 119 एटीएम संचालित है। एटीएम पर भी बहुत भीड़ नहीं दिखी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।