संभल हिंसा के विरोध में निकाला जुलूस, दिया धरना
Chandauli News - चंदौली में आजाद समाज पार्टी ने संभल में हुई हिंसा के खिलाफ धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट...

चंदौली, संवाददाता । संभल हिंसा के विरोध में मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए संभल घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की मांग किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान स्थानीय प्रशासन के कारण घोर अराजकता एवं दंगा हुआ। इसमें चार नव युवकों की जान चली गई। कई आम नागरिक और पुलिस कर्मी घायल हुए। इसके चलते आज तक लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। पुलिस के अनुचित रवैये के कारण लोगों में भय बना हुआ है। बाहरी लोगों का आना जाना बंद है। स्कूल कालेज एवं बाजार भी बंद है। आम जनता परेशान है। पुलिस की ओर से अज्ञात के नाम पर घरों में घुसकर निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से खराब हो गई है। इसे देखते हुए इस घटना की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करायी जानी चाहिए। वहां के महौल को शीघ्र ही भाईचारा का संदेश देकर शान्ति एवं सद्भाव पूर्ण किया जाए। साथ ही निर्दोष लोगों तत्काल छोड़ा जाए। इस मौके पर नन्द कुमार, अभिषेक चौधरी, कन्हैया बौद्ध, श्याम सुंदर, उत्तम कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।