Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsAwareness Rally for National Lok Adalat Success in Chanduali
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए निकली जागरूकता रैली

संक्षेप:

Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर गुरुवार को मुख्यालय स्थित

Dec 04, 2025 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

चंदौली, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर गुरुवार को मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने बैंक वाहनों एवं पराविधिक स्वयं सेवकों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर भ्रमण कर राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश ने कहा कि पराविधिक स्वयं सेवकों के नगर भ्रमण का उद्देश्य जिला एवं तहसील स्तर पर आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन एवं वादकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ दिलाया जाना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर वाद, भरण-पोषण संबंधी वाद, चेक बाउन्स एवं मोटरयान अधिनियम संबंधी वाद, शमनीय दाण्डिक वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, बैंक रिकवरी वाद, श्रम, बीमा, बिजली, टेलीफोन संबंधी वाद, जलकर निर्धारण, नगर पालिका कर निर्धारण के विरुद्ध अपील आदि का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर अपर जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विकास वर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार, विशेष न्यायधीश एससी/एसटी एक्ट रामबाबू यादव, विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) अनुराग शर्मा, अपर जनपद न्यायधीश परितोष श्रेष्ठ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली इशरत परवीन फारूकी, यूबीआई के अग्रणी जिला प्रबंधक सुनील कुमार भगवत एवं अन्य बैंक कर्मी और प्राविधिक स्वयं सेवक मौजूद रहे।