महिलाओं को कानूनी अधिकारों से कराया अवगत
Chandauli News - चहनियां में अमर ज्योति संस्था ने खंडवारी पंचायत भवन पर किशोरी एवं अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

चहनियां। क्षेत्र के खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति संस्था की ओर से खंडवारी पंचायत भवन पर शुक्रवार को किशोरी एवं अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा रोजगार संबंधी अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा। एसआई विनोद कुमार सिंह और प्रधानपति सतीश गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के तहत किशोरियों को साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं बिना भय के हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें।
संस्था के कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार ने संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बाबत जानकारी दी। इसमें पर ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष सिंह, काजल, प्रियंका, कविता गुप्ता, चंद्रहास प्रसाद, अजय कुमार गुप्ता आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


