राजकीय कालेज में खेलकूद का आयोजन

Feb 28, 2026 10:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

Chandauli News - नौगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में 13वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सूबेदार यादव ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जैसे दौड़, चक्का फेंक, भाला फेंक आदि आयोजित की गईं। प्रीतम कुमारी और राजरतन चैंपियन बने।

राजकीय कालेज में खेलकूद का आयोजन

नौगढ़। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को 13वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर सूबेदार यादव तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद कुमार एवं डॉ. अरुणेश कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर के किया। क्रीड़ा समारोह में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, चक्का फेंक, भाला फेंक, गोला प्रक्षेप, लंबी कूद एवं ऊंची कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कोलज की छात्रा प्रीतम कुमारी और छात्र राजरतन चैंपियन रहे। प्रमाणपत्र एवं चैंपियन ट्रॉफी प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, खेल प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. देवेश कुमार, मनीष राज ईत्यादि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।