तेज रफ्तार अनियंत्रित प्राइवेट एम्बुलेंस की टक्कर से पांच घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली के नगर स्थित शंकर मोड़ के पास गुरुवार को

तेज रफ्तार अनियंत्रित प्राइवेट एम्बुलेंस की टक्कर से पांच घायल

चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली के नगर स्थित शंकर मोड़ के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार एक निजी हास्पिटल के एम्बुलेंस वाहन ने सड़क किनारे चल रहे पांच लोगों को टक्कर मार दी। इससे घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के जुटे लोगों ने एम्बुलेंस सहित चालक को पकड़ लिया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चालक को हिरासत में ले लिया। जबकि एम्बुलेंस को जब्त कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।वाराणसी से मरीज को छोड़कर तेज रफ्तार एम्बुलेंस बिहार की तरफ जा रही थी।

इस बीच नगर के शंकर मोड़ के समीप एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल चल रहे 70 वर्षीय अर्जुन, 75 वर्षीय लक्ष्मण, 50 वर्षीय जगजीवन राम, 22 वर्षीय मजोज और 28 वर्षीय प्रीति को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए एम्बुलेंस को घेर लिया और चालक को पकड़ लिया। वहीं पुलिस को घटना से अवगत कराया। वहां पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें अर्जुन की स्थित गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही एम्बुलेंस वाहन को जब्त कर कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रामजीत यादव ने बताया कि एम्बुलेंस की टक्कर से पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एम्बुलेंस चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। विधिक कार्यवाई की जा रही है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. संजय ने बताया कि घटना में सभी पांच घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।