Chandauli News: चन्द्रकान्ता किला मार्ग पर नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: नौगढ़ में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामजी केशरी ने नाली निर्माण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को जलनिकासी समस्या होगी। स्थानीय लोगों ने भी निर्माण की गुणवत्ता पर चिंता जताई और उचित सुधार की मांग की।

Chandauli News: चन्द्रकान्ता किला मार्ग पर नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप

Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चन्द्रकान्ता किला मार्ग पर कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामजी केशरी ने निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। बताया कि नाली का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। जिससे भविष्य में क्षेत्रवासियों को जलनिकासी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही नाली की गहराई एवं स्तर भी मानक के अनुरूप नहीं रखा गया है। प्राचीन शिव मंदिर के समीप बनाई जा रही नाली सड़क की सतह से काफी नीचे बनाई जा रही है।

जिससे बरसात के दौरान पानी का समुचित निकास नहीं होकर के सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। जिससे राहगीरों के साथ-साथ बस्ती वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कहा कि विकास कार्यों में सरकारी धन खर्च किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार होना चाहिए। नाली निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने से जल्द ही क्षतिग्रस्त होने और सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ जाएगी।संबंधित विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य स्थलीय निरीक्षण कराने तथा तकनीकी जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग किया है। स्थानीय लोगों ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नाली का निर्माण सही ढंग से होना आवश्यक है। निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक सुधार कराए जाने की मांग किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।