Chandauli News: रिंगरोड से छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने पचफेड़वा रिंग रोड के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने रामपुर रेलवे अंडरपास के पास सद्री प्रसाद से मोबाइल और 500 रुपये की छिनैती की थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर कार्रवाई की और आरोपी बब्बू यादव और अजित यादव को पकड़ लिया।

Chandauli News: रिंगरोड से छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार

Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस ने शुक्रवार की शाम पचफेड़वा रिंग रोड के पास छिनैती के दो आरोपियों को मोबाइल और नगदी के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि वे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बीते गुरुवार की देर शाम गहरपुरा गांव निवासी सद्री प्रसाद से रामपुर रेलवे अंडरपास के समीप मोबाइल और 500 रुपए नगदी छिनैती करने वाले बदमाश रिंग रोड के समीप है। जहां वे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने दो लोगों को मौके पर संदिग्धावस्था में देखा। जब दोनों युवकों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने बीते गुरुवार को रामपुर रेलवे अंडरपास के समीप पांच सौ नगदी और कीपैड मोबाइल की छिनैती करके बाइक से फरार होने की बात स्वीकार की। पुलिस आरोपी गंजख्वाजा निवासी बब्बू यादव और अजित यादव को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। पुलिस टीम में एसआई आशुतोष कुमार गुप्ता, आरक्षी बाबूलाल सरोज, आशीष कुमार यादव, धीरेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।