ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीकृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत प्रजातियों का किया निरीक्षण

कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत प्रजातियों का किया निरीक्षण

काशी हिंदू विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान संस्थान के कृषि वैज्ञानिकों ने बुधवार को जनपद में गेहूं व जिंकयुक्त प्रजातियों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों से वार्ताकर समस्याएं जानीं। वहीं उन्नत खेती के...

कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत प्रजातियों का किया निरीक्षण
चंदौली। निज संवाददाताWed, 03 Jan 2018 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान संस्थान के कृषि वैज्ञानिकों ने बुधवार को जनपद में गेहूं व जिंकयुक्त प्रजातियों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों से वार्ताकर समस्याएं जानीं। वहीं उन्नत खेती के बावत सलाह भी दी। 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान संस्थान की ओर से जनपद के सोता, घटमापुर, मसोई, हथेड़ा, तियरा सहित करीब एक दर्जन गांवों में शोध के तौर पर गेहूं के जिंक व आयरनयुक्त प्रजातियों की खेती कराई गई है। किसानों के यहां प्रदर्शन के तौर पर क्यारियों में गेहूं के बीज की बुआई कराई गई है। बुधवार को बीएचयू के कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर वीके मिश्रा, डा. रमेश चंद्रा ने किसानों के यहां पहुंचकर प्रजातियों का अवलोकन किया। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि गेहंू की जिंक व आयरनयुक्त प्रजातियों को विकसित किया गया है। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में प्रदर्शन के तौर पर इसकी खेती कराई जा रही है। इसके लिए चंदौली में 15 किसानों को चयनित किया गया था। किसानों को गेहूं की उन्नत प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराए गए। वहीं फार्मस लीडर की देखरेख में इसकी बुआई कराई गई है। कहा कि इन प्रजातियों की रोटी जिंक व आयरन से भरपूर होगी। इससे कुपोषण सहित गंभीर बीमारियों से लोगों को निजात मिलेगी। इस दौरान किसान रामकृष्ण पाठक, अभिषेक पांडेय, नरेंद्र सिंह, सूरज द्विवेदी, मुन्ना दुबे, ओमप्रकाश पांडेय आदि उपस्थित रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें