पुलिया से टकराई बोलेरो युवक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - नौगढ़ के ठठवा गांव से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर बसौली मोड़ के पास पुलिया से टकरा गई। इस दुर्घटना में पंकज मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।

पुलिया से टकराई बोलेरो युवक घायल

नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ठठवा गांव से शनिवार को नौगढ़ की ओर आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर नौगढ़ मद्धुपुर मार्ग पर बसौली मोड़ के समीप पुलिया से टकरा कर सड़क से नीचे उतर गई। वाहन में सवार ठठवा गांव निवासी पंकज मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक मौके पर से भाग गया।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख कर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।