ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीसार संक्षेप की फाइल

सार संक्षेप की फाइल

महिला सशक्तिकरण पर चर्चा

सार संक्षेप की फाइल
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीSun, 01 Nov 2020 09:31 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला सशक्तिकरण पर चर्चा चकिया। क्षेत्र के विजयपुरवा मठ में रविवार की दोपहर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में हुई। इसमें महिला सशक्तिकरण और समाज में व्याप्त कुरीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कहा आज के वर्तमान समय में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान ग्रास रूट लेवल तक नहीं पहुंच पा रहा। कहा समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकरआगे आना होगा। महिला सशक्तिकरण के प्रदेश प्रमुख रवि प्रकाश ने आम जनमानस को उनके मानवाधिकार के लिए जागरूक किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नवाब पांडेय, अरुण पाठक, नसीम अंसारी, शैलेश यादव, सुनील कुमार भारती, शिवपूजन गुप्ता, अनुपम कुमार सिंह आदि मौजूद थे। शिक्षा प्रेरकों के चयन पर चर्चा दुल्हीपुर। सामाजिक संस्था चेतना मंच के महिला ग्रुप की बैठक रविवार को पीडीडीयू नगर के अध्यक्ष डॉ कृष्णा सिंह के आवास पर हुई। इस दौरान ज्ञान ज्योति केंद्र पर पढ़ाने के लिए शक्षिा प्रेरक बहनों का चयन प्रक्रिया शुरू कराने को लेकर चर्चा की गई। इस बार कुल 30 ज्ञान ज्योति केंद्र शुरू किया जाना है। सभी ज्ञान केन्द्र पर पढ़ाने के लिए शिक्षा प्रेरक बहनों की जरूरत है। बैठक में अन्य योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान चेतना मंच के संयोजक विनय कुमार वर्मा, अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, महामंत्री आशाराम यादव , विधु श्रीवास्तव, विभा सिंह, सपना पांडे, ताप्ती कुमारी, रेनू उपाध्याय सहित महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ कृष्णा सिंह व संचालन महामंत्री ऋतु जायसवाल ने किया। अध्यक्ष निजाम बाबू महामंत्री विजय राजपीडीडीयू। पीडीडीयू नगर स्थित डॉ. डीपी सिंह के चिकित्सालय के सभागार में सामाजिक संस्था चेतना मंच की रविवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार गुप्ता ने किया। संचालन आशाराम यादव ने किया। संस्थापक विनय कुमार वर्मा ने उपाध्यक्ष के पद पर पीयूष मिश्रा को मनोनीत किया गया। वही अध्यक्ष निजाम बाबू व महामंत्री विजय राज को बनाया गया। इस दौरान परिमल राय, एसके शर्मा, किरण शर्मा, चार्ल्स डेविड, उमेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। घर के बाहर खड़ी आटो चोरी चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव में शनिवार की देर रात घर के बाहर सर्विस रोड पर खड़े आटो को चोरों ने उड़ा दिया। चालक को इसकी जानकारी सुबह मालिक को दी। ऑटो मालिक ने सदर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। नगर के वार्ड नंबर 15 निवासी परवेज खान अपनी आटो चंदौली से टेंगरा मोड़ तक चलवाता है। शनिवार की रात उसका चालक जगदीशसराय निवासी इम्तियाज अपने घर के बाहर आटो खड़ा कर घर के अंदर सो रहा था। इस बीच चोरों ने खड़े आटो पर हाथ साफ कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें