ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीआम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

चंदौली। कानपुर के विकरू कांड में कई निर्दोष महिलाओं को पिछले 10 माह से जेल में रखे जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार केा...

आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीSat, 12 Jun 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

चंदौली। कानपुर के विकरू कांड में कई निर्दोष महिलाओं को पिछले 10 माह से जेल में रखे जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार केा कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वहीं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम संजीव सिंह को सौंपा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार प्रतिशोध, दुर्भावना और नफरत के आधार पर काम कर रही है। कानपुर के विकरू कांड में नियम और कानून को ताक पर रखकर कई महिलाओं को पिछले 10 माह से जेल में रखकर यातनाएं दी जा रही है। इसमें एक नाबालिग और घर में काम करने वाली नौकरानी भी शामिल है। इससे देश के संविधान और कानून की मर्यादा को भी तार-तार किया जा रहा है। इस मौके पर एडवोकेट संतोष पाठक, कला प्रसाद सोनकर, प्रवीण चौबे, दीपक सिन्हा, मोहम्मद सुलेमान, रविकांत, संतोष कुमार, प्रमोद मौर्य, विवेक शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें