बाइक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
Chandauli News - धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाना क्षेत्र के औरैया गांव के समीप सैयदराजा जमानिया मार्ग

धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाना क्षेत्र के औरैया गांव के समीप सैयदराजा जमानिया मार्ग पर रविवार की सुबह बाइक की चपेट में आकर गांव के ही निवासी 70 वर्षीय मुनेश्वर राम घायल हो गया था। ग्रामीण एवं परिजन आनन फानन में घायल वृद्ध को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मृतक के परिजनों एवं बाइक सवारों के मध्य सुल समझौता के बाद शव का पंचानमा भरकर सौंप दी।क्षेत्रके औरेया गांव निवासी 70 वर्षीय मुनेश्वर राम घर से निकलकर जमनिया- सैयदाराजा मार्ग को रविवार को पार कर रहे थे।
इसी दौरान नेगुरा गांव के रहने वाले बाइक सवार दो युवक टकरा गए। इस दौरान वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने बाइक सवारों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वही घायल को लेकर जिला अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।थाना प्रभारी राजीव मल्ल ने बताया कि बाइक सवार मृतक के रिस्तेदार थे। घटना के बाद दोनों पक्ष में सुल समझौता हो गया। इसके बाद मृतक के परिजनों के कहने पर शव का पंचानामा भरकर सौंप दिया गया। मृतक मुनेश्वर राम को कोई पुत्र नहीं है केवल लड़की है जो उनकी देखभाल करती है। घटना के बाद बेटी का रो रोकर बुरा हाल रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


