परिवारिक कलह के कारण मजदूर ने पंखे से लटकर दी जान

परिवारिक कलह के कारण मजदूर ने पंखे से लटकर दी जान

संक्षेप:

Chandauli News - पीडीडीयू नगर के हनुमानपुर वार्ड में एक 35 वर्षीय मजदूर अरविंद कुमार का शव पंखे से लटकता मिला। परिवारिक कलह के चलते पत्नी मायके में रह रही थी। पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को...

Oct 19, 2025 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर वार्ड संख्या दो स्थित एक मकान में रविवार की सुबह 35 वर्षीय मजदूर का शव पंखे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी शव से बदबू उठने पर आसपास के लोगों को हुई। कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मचा है। घटना का कारण परिवारिक कलह बताया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर निवासी 35 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र स्व गणेश प्रसाद नई सट्टी स्थित मछली मंडी में मजदूरी करता था। इसकी पत्नी कल्पना अपने दो बच्चों के साथ मायका मिर्जापुर जिले के अदलहाट में रहती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप है कि पति-पत्नी में आएदिन मारपीट होती थी। इससे क्षुब्ध होकर पत्नी बीते दो माह से मायका में रहती थी। इस दौरान अरविंद घर में अकेले रहता था। रविवार की सुबह 9 बजे के लगभग बदबू आने पर आसपास के लोगों ने अरविंद को आवाज देकर बुलाया, लेकिन आवाज देने के बाद भी किसी प्रकार की हलचल नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस दरवाजा खोलकर जब अंदर पहुंची तो पता चला कि अरविंद का शव पंखा से लटक रहा है। शव तीन चार दिन पुराना होने के कारण बदबू उठ रहा था। कोतवाली पुलिस आसपास के लोगों से बयान लेकर शव पीएम को भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। वहीं घटना की जानकारी होने पर रोती बिलखती पत्नी और बच्चे पहुंच गए। कोतवाल गगलराज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। छानबीन के दौरान पता चला है कि पति पत्नी में अनबन रहती थी। हालांकि जांच कराया जा रहा है।