कोतवाली में 30 रंगरूट सिपाही किए गए तैनात
सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली में 30 नए सिपाहियों को तैनाती दी गई है।

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली में 30 नए सिपाहियों को तैनाती दी गई है। यह इन भर्ती हुए सिपाहियों की पहली पोस्टिंग है। इनमें से 7 सिपाहियों को डेढ़ावल पुलिस चौकी और 6 को नईबाजार पुलिस चौकी पर तैनात किया गया है। जबकि शेष 15 सिपाही कोतवाली पर अपनी सेवाएं देंगे।पुलिसकर्मियों की कमी से जूझ रही सकलडीहा कोतवाली को अब इन नई नियुक्तियों से राहत मिलने की उम्मीद है। इन सिपाहियों के आने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होने की संभावना है।रविवार की देर रात को सकलडीहा कोतवाली में 30 नए रंगरूट पहुंचे। कोतवाल ने नए सिपाहियों को थाने की कार्यप्रणाली और विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया।
उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ कोतवाली आने वाले पीड़ितों के साथ मधुर व्यवहार रखने की भी सीख दी। उन्होंने सिपाहियों को निष्ठा और मेहनत से अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि नए पुलिसकर्मियों के आने से रात्रि गश्त सहित अन्य मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इस अवसर पर वरुणेंद्र राय, रोहित कुमार, प्रश्विन दुबे,दीपक,संदीप पांडेय,बंसल,आनंद यादव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


