Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli News16-Year-Old Girl Killed by Train at Sakaldiha Railway Station
ट्रेन की चपेट में आकर हाईस्कूल के छात्रा की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर हाईस्कूल के छात्रा की मौत

संक्षेप:

Chandauli News - सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर मंगलवार की शाम चार

Jan 20, 2026 08:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर मंगलवार की शाम चार बजे ट्रेन के चपेट में आकर 16 वर्षीय हाई स्कूल के छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शव का शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन पहुंच गये। जीआरपी शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी लालचंद की 16 वर्षीय पुत्री पूजा चतुर्भुजपुर स्थित राष्ट्रीय विद्या मंदिर में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। वह सोमवार को अपने नाना रामनारायण के घर तेनुअट गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वही शाम को अपने मामा से समोसा खाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर क्रासिंग के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे किशोरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसकी जानकारी होने पर नई बाजार चौकी प्रभारी विजय राज और जीआरपी पहुंच गई। पुलिस शव शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद रोते बिलखते परिजन पहुंच गये। जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई की जा रही है।