राष्ट्रीय आय परीक्षा में बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन
Chandauli News - धानापुर ब्लॉक के तोरवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 13 बच्चों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता पाई है। आदित्य गुप्ता ने 158 अंक के साथ दूसरा स्थान और साक्षी ने 149 अंक के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी गई है।

धानापुर। जिले के धानापुर ब्लॉक स्थित तोरवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 13 बच्चों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल की है। छात्रों में आदित्य गुप्ता ने 158 अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि छात्रा साक्षी ने 149 अंक के साथ नौवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके अलावा अंकिता यादव, अंजलि, रितिका, कुमारी साधना, प्रिंस, अंशिका, अभि, अनुप्रिया, चंचल गौतम, अंजलि और शिवानंद गोंड शामिल हैं। विज्ञान अध्यापक दीपक कुमार के मार्गदर्शन में विद्यालय के तीन छात्रों ने जिले के शीर्ष-5 में स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश कन्नौजिया सहित सभी शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



