ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीस्वतंत्रता दिवस पर 12 लाख रोपे गये पौधे

स्वतंत्रता दिवस पर 12 लाख रोपे गये पौधे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद में विभिन्न स्थानों पर कुल 12 लाख 26 हजार पौधों का रोपण किया गया। इसमें वन विभाग की ओर से ढाई लाख पौधे लगाए गए। जबकि राजस्व, ग्राम्य विकास, शिक्षा, पंचायती...

स्वतंत्रता दिवस पर 12 लाख रोपे गये पौधे
चंदौली। निज संवाददाताThu, 16 Aug 2018 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद में विभिन्न स्थानों पर कुल 12 लाख 26 हजार पौधों का रोपण किया गया। इसमें वन विभाग की ओर से ढाई लाख पौधे लगाए गए। जबकि राजस्व, ग्राम्य विकास, शिक्षा, पंचायती राज सहित अन्य विभागों की ओर से करीब 9 लाख पौधों का रोपण किया गया। रावर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार व विधायकों ने अपने संसदीय व विधानसभा क्षेत्रों में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया। 

शासन की मंशा के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में कुल 11 लाख 69 हजार पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से लक्ष्य से अधिक 12 लाख 26 हजार पौधे रोपे गए। वहीं पौधरोपण अभियान के हर घंटे की प्रगति की मानीटरिंग भी की गई। इसके चलते लक्ष्य पूर्ण करने में मदद मिली। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एडीएम बच्चालाल ने कलक्ट्रेट व जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर में मोलश्री का पौधा लगाया। वहीं मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने पंचफेड़वां स्थित निजी विद्यालय में पौधरोपण किया। शिक्षकों व बच्चों की ओर से स्कूल परिसर में कुल 100 पौधे लगाए गए। इसके अलावा विधायक सुशील सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के नईबाजार स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण कर अभियान का आगाज किया। इस दौरान स्कूल की 2 बीघा जमीन में करीब 400 पौधों का रोपण किया गया। 

वही मुगलसराय नगर पालिका इंटर कालेज में चेयरमैन संतोष खरवार ने पौधरोपण किया। इस दौरान डीएफओ मनोज खरे, सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, रेंजर आरके दीक्षित, प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र शुक्ल, जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी तिवारी, घनश्याम पाठक, अनूप पाठक, अंबिका सिंह, घनश्याम पांडेय, वेदप्रकाश, संकठा सिंह, जलालुद्दीन, साधूराम, बिहारी प्रसाद, जनार्दन राय, अमरजीत राजभर आदि उपस्थित रहे। उधर दूसरी ओर सदर ब्लाक परिसर में डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे व ब्लाक प्रमुख कालिंदी सिंह के प्रतिनिधि संजय सिंह (बबलू) ने संयुक्त रूप से एक दर्जन पौधों का रोपण किया। इस दौरान एडीओ पंचायत नीरज सिन्हा, एडीओ कोआपरेटिव धर्मेंद्र सिंह, चुनमुन सिंह, श्यामजी पाल, शशिकांत पांडेय, अरूण सिंह, कैलाशपति सिंह, युगलकिशोर चतुर्वेदी, रोशन जमील, अमरेश सिंह, अंशुमान सिंह, अभिनव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से जनपद में विभन्नि स्थानों पर करीब 21 हजार पौधे लगाए गए। जिला संयोजक जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली व सोहदवार गांव में करीब 100 छायादार व फलदार वृक्षों के पौधे लगाए। इस दौरान आशुतोष सिंह, अभिषेक सिंह, प्रदीप, शैलेंद्र दुबे, अखिलेश मिश्रा , रंजीत कुमार, सौरभ मिश्रा, श्रृषि चौहान आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें