ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीगड्ढा में ट्रैक्टर फंसने से लगा 10 किमी जाम

गड्ढा में ट्रैक्टर फंसने से लगा 10 किमी जाम

केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के निर्देश के बाद जिले में पुलिस प्रशासन ओवरलोड ट्रक और बालू लदे बोगा ट्राली ट्रैक्टर पर रोक नहीं लगा पा रही...

गड्ढा में ट्रैक्टर फंसने से लगा 10 किमी जाम
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीSun, 04 Oct 2020 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के निर्देश के बाद जिले में पुलिस प्रशासन ओवरलोड ट्रक और बालू लदे बोगा ट्राली ट्रैक्टर पर रोक नहीं लगा पा रही है। खनन माफियाओं के हौसला बुलंद होने के कारण सकलडीहा से चहनियां मुख्य मार्ग पर जगह जगह गड्ढा हो गया है। इस क्रम में शनिवार की भोर बालू लदा बोगा ट्रैक्टर कस्बा के समीप गड्ढा में फंस गया। इसके कारण चहनियां से सकलडीहा तक 10 किमी लंबी जाम लग गई। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रहे जाम से पैदल चलना दुश्वार हो गया है। आये दिन जाम को लेकर राहगीर परेशान है। चंदौली सकलडीहा वाया चहनियां मुख्य मार्ग से ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर का रेला बलुआ व सैदपुर पुल से होते हुए वाराणसी,गाजीपुर,आजमगढ़,जौनपुर,मऊ,गोरखपुर,प्रतापगढ़ आदि जनपद को जाता है। वही ओवरलोड ट्रकों के कारण सकलडीहा से तीरगावां घाट तक 20 किमी तक मार्ग में अनगिनत गड्ढा हो चुका है। इससे आये दिन वाहन गड्ढा में फंस जाता है। इस क्रम में शनिवार की भोर मुख्य मार्ग पर बालू लदा बोगा ट्रैक्टर फंस गया। इससे 10 किमी लंबा जाम घंटों लगा रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बालू लदे वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं लगाया गया, तो आंदोलन को बाध्य होंगे। एसडीएम प्रदीप कुमार ने कहा जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें