Census 2027: खुद भी गणना करवा सकते हैं आप, मोबाइल नंबर से जनगणना वेबसाइट पर करें पंजीकरण
जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) शुरू होने वाली है। 16 अप्रैल से आमजन प्रशासन के पोर्टल पर स्व-गणना कर सकते हैं। इस सबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और नागरिकों को स्वयं अपनी गणना करने के लिए प्रेरित करें।

Census 2027: जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) शुरू होने वाली है। 16 अप्रैल से आमजन प्रशासन के पोर्टल पर स्व-गणना कर सकते हैं। इस सबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और नागरिकों को स्वयं अपनी गणना करने के लिए प्रेरित करें। 16 अप्रैल से स्व-गणना के लिए आनलाइन पोर्टल (se.census.gov.in) खोला जाएगा, जिस पर नागरिक पंजीकरण कर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।
जनगणना से जनकल्याण की थीम के तहत इस बार जनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल प्रणाली से आयोजित की जाएगी। जनगणना प्रभारी एडीएम वित्त प्रमोद कुमार ने बताया कि जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और लोगों को स्व-गणना के लाभों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि विभागीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय स्तर के प्रभावशाली व्यक्तियों को भी इस अभियान से जोड़कर स्व-गणना को जन आंदोलन का रूप दिया जाए।
इस तरह कर सकते हैं गणना
स्व-गणना के लिए लॉगिन पोर्टल se.census.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद अपना राज्य चुने और कैप्चा भरें। रजिस्ट्रेशन आप्शन आने पर घर के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। एक नंबर से एक ही घर रजिस्टर होगा। इसके बाद भाषा आप्शन में 16 भाषाओं में से अपनी भाषा को चुनना होगा। ओटीपी वेरिफिकेशन करें। इसके बाद अपना जिला व शहर का नाम दर्ज करें। मैप पर दिख रहे लाल मार्कर को घर की सटीक लोकेशन पर करें।
सवाल-जवाब का आप्शन आने पर हाउस लिस्टिंग से जुड़े सभी 33 सवालों के जवाब दें। यदि कोई चीज समझ नहीं आ रही है तो Notes और Tooltips की मदद ली जा सकती है। पूरा डाटा चेक करने के बाद ही सबमिट किया जाए। सबमिट होते ही स्क्रीन पर SE ID दिखेगी। इसका फोटो खींच लें और सुरक्षित कर लें। यह एसएमएस व ईमेल पर भी आएगी। इसे भी सेव कर लें। जब आपके घर सर्वे करने वाली टीम आएगी तो उन्हें यह आइडी बता दें।
एप से भी दे सकेंगे जानकारी
एडीएम वित्त ने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना एक मई से 30 मई 2026 तक तथा दूसरा चरण जनसंख्या गणना नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा। इस बार नागरिकों को 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक सेल्फ-एन्यूमरेशन का विकल्प मिलेगा, जिसके तहत वे ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
जारी किए दिशा निर्देश
- ओटीपी वेरिफाई होने के बाद खुल जाएगा 33 सवालों वाला फॉर्म
- हिंदी के साथ ही अंग्रेजी में भी आसानी से दिए जा सकते हैं सवालों के जवाब
- स्व-गणना के संदर्भ में जनगणना निदेशालय ने जारी किए दिशा निर्देश
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

